Khidki

Khidki

खिड़की, हिंदी साहित्य सभा, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, द्वारा प्रस्तुत किया गया, एक पॉडकास्ट है जो हमारे समाज के विभिन्न पहलुओं को समेटने जा रहा है जिन्हें हमने छोड़ दिया है। हम हिंदी और थोड़ी अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करेंगे। आज की पीढ़ी किसी भी प्रकार के विचार-विमर्श के लिए खुली है, चाहे वह एक सामाजिक निषेध हो, या किसी मित्र के साथ जीवन पर एक छोटी सी बातचीत। हम किसी भी चीज़ पर चर्चा कर सकते हैं, एक खिड़की के दहलीज़ पर बैठकर, 'चाय-की-चुस्की' लेकर और नज़ारों का आनंद लेते हुए! "एक नज़र खिड़की के उस पार, आइए मिलते हैं लेकर अपने विचार"

Episodes

June 20, 2022 9 mins
समलैंगिक समुदाय : गौरवान्वित समुदाय खिड़की के इस एपिसोड के माध्यम से, यश साहू रिया और मोनिका बैरवा दुनिया को समलैंगिक समुदाय की कठिनाइयों से अवगत कराने का प्रयास करते हैं। वे समावेशिता और स्वीकृति के महत्व पर भी प्रकाश डालते हैं कि सभी व्यक्तियों को इस धरती को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए बढ़ावा देना चाहिए!
Mark as Played
इस एपिसोड के माध्यम से स्नेहा और सिमरन ने यह बताने का प्रयास किया है कि आज हमारी पृथ्वी अनगिनत समस्याओं से जूझ रही है और मनुष्य भी उन सभी समस्याओं को अनगिनत तरीक़ों से नज़रंदाज़ कर रहा है। इस पॉडकास्ट में मिट्टी के महत्त्व व संरक्षण के बारे में चर्चा की गई है। हम आशा करते हैं कि आप सब भी कुछ क़दम उठाएँगे मिट्टी के संरक्षण के लिए क्योंकि 'मिट्टी से ही कल है'।
Mark as Played
May 18, 2022 10 mins
एक मानव की पहचान उसके भीतर बसी मानवता से होती है। लेकिन आज के कलयुगी समाज ने मानवता का अस्तित्व ही खतरे में डाल दिया है। इस एपिसोड के माध्यम से कल्पना, सुभांकर एवं तरनदीप ने इस समाज में दम तोड़ती मानवता की ओर ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया है। यह मानवता को बचाने की तरफ एक छोटा सा कदम है। तो आइए, मिलकर मानवता को बचाएँ।
Mark as Played
March 20, 2022 9 mins
खुशी सबसे अच्छी दवा है और हमारी सभी परेशानियों का समाधान है। अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस के इस शुभ अवसर पर, हिंदी साहित्य सभा के यश साहू आपके लिए लेकर आए हैं एक पॉडकास्ट, जिसमें वास्तविक खुशी क्या है, विभिन्न तथ्यों को बताते हुए और वास्तविक खुशी कैसे प्राप्त करें, इस पर एक खाके की पेशकश करने का प्रयास कर रहे हैं।
Mark as Played
March 18, 2022 9 mins
इस एपिसोड के माध्यम से महक, प्रियंका, समीक्षा और सुभांकर ने सभी श्रोताओं को होली से संबंधित विस्तृत जानकारी देने का प्रयास किया है। होली के अनेक रंगों, उनके सांस्कृतिक मूल्यों और अलग-अलग राज्यों में इस त्योहार को मनाने के तरीक़ों के बारे में विशेष रूप से बात की गई है। इसके अतिरिक्त, होली के कारण हो रहे प्रदूषण का भी उल्लेख किया गया है।
Mark as Played
February 28, 2022 8 mins
जिसके आँचल में केवल स्नेह है और मन में समर्पण,जिसके चेहरे पर भले ही थकान हो, पर आँखों में सुनहरी चमक, वह है एक गृहिणी।जो अपने परिवार के भविष्य के लिए ख़ुद का वर्तमान खो देती है, उनकी ख़ुशियों के लिए अपने दिन भर का आराम खो देती है फिर भी आज तक उसे वह सम्मान नहीं मिला जो वह पाना चाहती है।पता नहीं वह कैसे समाज की इस क्रूरता को सेह लेती है।तो चलो आज उस गृहिणी के जीवन के कुछ पन्नो को खोलते हैं,जानते हैं उसकी दुनिया को, और उसके मन के रहस...
Mark as Played
February 21, 2022 7 mins
ख़्वाबों को ख़्वाहिश बनने में देर नहीं लगती, पर उन ख़्वाहिशों को पूरा करने में बहुत कुछ छूटता चला जाता है।सपने देखना आसान है, उन्हें पूरा करना मुश्किल। और इस सपनों के संसार तक पहुँचने के रास्ते में अक्सर सवाल आता है, क्या आगे कर पाएँगे? बाक़ी सब इतने आगे हैं हम क्यों नहीं कर पा रहे? जब ऐसा लगे कि कोई तो समझे, तब एक कोशिश करना, किसी और की बजाय ख़ुद से थोड़ी बात करना। समझदारों कि इस दुनिया में तुम भले ही नासमझ हो, पर अपने अंदर की दुन...
Mark as Played
February 15, 2022 17 mins
बचपन से सुनते आए हैं - "मौत उसकी है, जिसका ज़माना करे अफ़सोस,  यूँ तो दुनिया में सभी आए हैं मरने के लिए।" वास्तव में, जीवन एक रंगमंच है, जिसमें अपनी प्रतिभा व क्षमता दिखाने का अवसर बडे़ सुयोग से मिलता है। राह में कितनी भी बाधाएँ व चुनौतियाँ क्यों न आएँ, लगन कभी हार नहीं मानती। संघर्ष व परिश्रम करते हुए, अपने मूल्यों को धारण करते हुए, सफलता के अर्श पर पहुँचना कोई सहज कार्य नहीं था, लेकिन विनम्रता की प्रतिमूर्ति लता मंगेशकर ने एक ...
Mark as Played
हर तरफ़ ख़ुशबू एकता की इस कदर फैलेगी,उमड़ेगा सैलाब खुशी के नगमों का,और हवा भी सुंदर गीत सुनाएगी, हर खुशी के दिन पर सभी जश्न मनाएँगे, हो कोई भी दिन लेकिन हर सुबह वंदे मातरम् ही गाएँगे, वंदे मातरम् ही गाएँगे।इस एपिसोड के माध्यम से वर्षा, तनिश और राहुल ने सदैव एकजुट और एकता से रहने के साथ–साथ उसका महत्व भी दर्शाया है। आशा है आपको हमारा यह एपिसोड पसंद आएगा।
Mark as Played
January 31, 2022 16 mins
ना जानें जीवन में कितनी अड़चनें आती हैं,ना जानें रास्ते में कितने पत्थर भी आते हैं,सब कुछ सही होता नज़र आएगा ,परंतु अंत में जाकर,सब कुछ बिखरता-सा भी दिखाई देगा।इस एपिसोड 'निराशा में आशा' के माध्यम से खुशी, मोनिका और स्नेहा ने, हमें ऐसी ही स्थितियों में आगे बढ़ने की हिम्मत को रखना सिखाया है। यह हमें हर बंद रास्ते में एक रास्ता दिखाएगा। एक ऐसा रास्ता जो हमें निरंतर निराशाओं के बाद भी आशाओं के सहारे, मंज़िल तक पहुँचाएगा।
Mark as Played
January 25, 2022 8 mins
मेरा अनुकरणीय गणतंत्र इस एपिसोड के माध्यम से यश, महक, शिरीन एवं अदिति ने सभी श्रोताओं को भारतीय गणतंत्र दिवस की महत्ता समझाने की चेष्टा की है। इसमें हमारे संविधान के मूल्यों, वीर जवानों के संघर्ष तथा भारत देश के क्रांतिकारी व्यक्तियों के बारे में मुख्य रूप से बात की गई है। इसके अतिरिक्त 26 जनवरी की परेड का भी उल्लेख किया गया है।
Mark as Played
January 11, 2022 12 mins
इस एपिसोड के माध्यम से दिव्या, रेविन, नमन, वरुण, और दिशा ने वर्तमान समय में जो रैलियों की वजह से देश में कोरोना विस्फोट हो सकता है उसको वाद-विवाद के रूप में प्रस्तुत किया है। राजनैतिक चर्चा के साथ-साथ, जनता की क्या ज़िम्मेदारी है, उस पर भी चर्चा की है। उम्मीद करते हैं सरकारें अपनी ज़िम्मेदारियों को समझेंगी और देशहित में निर्णय लेंगी।
Mark as Played
December 27, 2021 11 mins
इस एपिसोड के माध्यम से शिवांगी, अदिति, निकिता, आशना और सौरव ने केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के विवाह की आयु 18 से 21 वर्ष बढ़ाने के बिल के बारे में बात की है। शादी की उम्र बढ़ाने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है और इसका हमारे देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा, एवं देश की जनसंख्या में कुछ सुधार होगा या नहीं, इन सभी मुद्दों पर चर्चा की गई है।
Mark as Played
December 13, 2021 10 mins
इस एपिसोड के माध्यम से वंशिका और चारू ने दोस्ती और सबकी ज़िंदगी में उसके अलग-अलग मायने बताए हैं। दोस्ती हम सबकी ज़िंदगी का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है और हमारे दोस्त हमारे सुख-दुख के साथी। फ़िल्मों में दर्शाई जाने वाली दोस्ती को असल ज़िंदगी से जोड़ते हुए दोस्ती के अनोखेपन का वर्णन किया है। 
Mark as Played
November 29, 2021 14 mins
इस एपिसोड के माध्यम से लोकप्रिया, खुशी और सौरव ने अस्वीकृति का हमारे जीवन से संबंध बताने का प्रयास किया है। जब हम अपने अपेक्षानुसार खड़े नहीं उतर पाते हैं, तब कभी-कभी हम खुद को ही अस्वीकारना शुरू कर देते हैं और यही हमारे जीवन में अस्थिरता का कारण बन जाता है। अस्वीकृति का सामना कैसे करना चाहिए, इसे जीवन में अपनाने के साथ-साथ इससे पार कैसे पाएँ तथा इसकी महत्ता पर चर्चा करने की हमारी यह एक छोटी सी कोशिश है।
Mark as Played
November 15, 2021 11 mins
इस एपिसोड के माध्यम से, अदिति और सौरव ने मनुष्य के मन में उठने वाली अपेक्षाओं के बारे में बात की है। अपेक्षाओं से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की है। ये अपेक्षाएँ मन को किस प्रकार विचलित कर देती हैं, और इनके मायाजाल को कैसे तोड़ा जाए, यह भी समझाया है।
Mark as Played
November 1, 2021 9 mins
"नई मंज़िल, नई राहें, नया है कारवाँ"  इस एपिसोड के माध्यम से आँचल, अनिशा और तानिया ने जीवन की  कठिनाइयों से लड़ कर, जीवन की एक नई शुरुआत को दर्शाया है। अपने जीवन को सकारात्मकता से भरने का संदेश दिया है।
Mark as Played
October 31, 2021 1 min
एक बार फ़िर हाज़िर हैं हम खिड़की के नए अध्याय के साथ। आशा करते हैं आपका साथ मिलेगा। 
Mark as Played
August 29, 2021 15 mins
सीजन 1 के अंतिम एपिसोड के माध्यम से समृद्धि और केतन, हिंदी साहित्य सभा से जुड़े उभरते कलाकारों की कुछ कविताएँ लेकर आए हैं, अपनी खिड़की की चौखट पे बैठे एक आखिरी बार। आशा करते है आप भी इस नए दौर के साहित्य से रूबरू हो कर अपनी मातृभाषा से फिर से एक रिश्ता कायम कर पायेंगे।
Mark as Played
August 26, 2021 20 mins
इस एपिसोड के माध्यम से केतन, श्रेया, नमन, हर्ष, चारु, वंशिका और देव ने संगीत के महत्व और अनजान किस्सों पर प्रकाश डाला है। उसके स्वर और सुर हमारी आम ज़िंदगी में क्या प्रभाव डालते हैं, संगीत और साहित्य, गीतों की पीछे छुपी कहानियाँ, और संगीत से जुड़ी कई और मुद्दों पर चर्चा हुई है। उम्मीद करते है आपको संगीत पर हमारा एपिसोड पसंद आएगा और आप भी धरती पर संगीत का अनुभव कर स्वर्ग की अनुभूति कर सकेंगे।
Mark as Played

Popular Podcasts

    Current and classic episodes, featuring compelling true-crime mysteries, powerful documentaries and in-depth investigations.

    The Nikki Glaser Podcast

    Every week comedian and infamous roaster Nikki Glaser provides a fun, fast-paced, and brutally honest look into current pop-culture and her own personal life.

    Stuff You Should Know

    If you've ever wanted to know about champagne, satanism, the Stonewall Uprising, chaos theory, LSD, El Nino, true crime and Rosa Parks, then look no further. Josh and Chuck have you covered.

    Crime Junkie

    If you can never get enough true crime... Congratulations, you’ve found your people.

    Start Here

    A straightforward look at the day's top news in 20 minutes. Powered by ABC News. Hosted by Brad Mielke.

Advertise With Us
Music, radio and podcasts, all free. Listen online or download the iHeart App.

Connect

© 2024 iHeartMedia, Inc.